आग लगने से दो घर जले, पांच लाख की संपत्ति का हुआ नुकसान

आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बछड़ा भी झुलस गये

निर्मली. मरौना उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 09 में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने से दो घर सहित सारा सामान जल गए. इस हादसे में अनिल सिंह और मनोज सिंह का घर क्षतिग्रस्त हो गया. आग की चपेट में आने से एक गाय और एक बछड़ा भी झुलस गये. वहीं घर में रखा अनाज, कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जल गया. अगलगी के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद रात करीब 9 बजे आग पर काबू पाया. जिससे अन्य घरों को बचाया जा सका. लेकिन तब तक अगलगी में लगभग 05 लाख की संपत्ति जल गए. वार्ड सदस्य संतोष मुखिया ने बताया कि यह हादसा बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ. घटना की सूचना मिलते ही मरौना के अंचल अधिकारी पिंटू कुमार चौधरी ने कहा कि मामले की जांच के लिए राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया है. जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद पीड़ित परिवारों को सरकारी स्तर से सहायता दी जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >