सुपौल सदर प्रखंड के सुखपुर-सोलहनी पंचायत स्थित बाबा तिलहेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 01 एवं 02 मार्च को तिलहेश्वर महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. जिसकी सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम को लेकर परिसर में आकर्षक मंच व भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है. सुखपुर से मंदिर परिसर तक जगह-जगह तोरणद्वार बनाये गये हैं. वहीं महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने बताया कि तिलहेश्वर महोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दिलेश्वर कामैत होंगे. जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी अजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, डॉ एनके यादव, विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, वीणा भारती, रामविलास कामत होंगे. जबकि गरिमामयी उपस्थिति डीएम कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव होंगे. पहले दिन 01 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसमें गायिका अमृता दीक्षित व कल्पना मंडल अपनी प्रस्तुति देंगी. वहीं 02 मार्च को पूरवियातान चंदन तिवारी व गायक मुक्ती एवं गायिका शमीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. स्मारिका का किया जायेगा विमोचन तिलहेश्वर महोत्सव के मौके पर जिला प्रशासन द्वारा तिलहेश्वर दर्पण स्मारिका का विमोचन अतिथियों द्वारा किया जायेगा. जिसमें तिलहेश्वर महादेव मंदिर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता को दर्शाया गया है. महोत्सव को लेकर ग्रामीण सहित आस-पास के लोगों में उत्साह का माहौल है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
