जितिया पर दो दिवसीय मेला का किया गया आयोजन

उपवास पर रही माताओं द्वारा जीतवाहन भगवान की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर संतानों की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई

छातापुर. मुख्यालय सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जितिया पूजा व व्रत श्रद्धा व विश्वास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर माताओं ने रविवार अहले सुबह पूजन के उपरांत ओठगन का प्रसाद ग्रहण कर अपने संतानों के लिए उपवास शुरू किया. उपवास पर रही माताओं द्वारा जीतवाहन भगवान की श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर संतानों की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई. सोमवार सुबह पारण के साथ उपवास का समापन होगा. इस अवसर पर मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 10 स्थित जितिया मेला ग्राउंड में गत वर्षों की भांति जीतवाहन भगवान सहित कई देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है. पूजा स्थल परिसर में दो दिवसीय भव्य मेला का भी आयोजन किया गया है. रविवार सुबह से ही पूजा स्थल पर खासकर महिला श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. पूरे दिन तक प्रतिमा दर्शन व पूजा अर्चना का दौर चलता रहा. मेला आयोजन को लेकर खासकर बच्चों में उमंग व उत्साह का माहौल बना हुआ है. मेला कमेटी के अध्यक्ष गिरानंद पासवान, कोषाध्यक्ष जगदीश मंडल, विजय उर्फ बौआ मंडल, रंजीत मंडल, कुंदन पासवान सहित वार्ड संख्या 10 के युवा व ग्रामीण मेला एवं पूजा आयोजन के सफल संचालन में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >