दो दिवसीय कला उत्सव संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाई अद्भुत प्रतिभा

अब प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे

– राज्य स्तरीय कला उत्सव के लिए हर विधा में प्रतिभागी चयन, कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा – सर्वशिक्षा अभियान के सभागार में आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव में लोकगीत व नृत्य सहित अन्य कलाओं की बही धारा सुपौल. जिले में आयोजित दो दिवसीय कला उत्सव छात्रों-छात्राओं के लिए एक बड़ा मंच साबित हुआ. सर्वशिक्षा अभियान सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन डीपीओ प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि कला उत्सव नवोदित कलाकारों को आगे बढ़ाने का अवसर देता है और विद्यालयों में संगीत व अन्य कलाओं के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करता है. कला उत्सव में छात्र-छात्राओं ने कजरी, चैती, मैथिली नचारी, शास्त्रीय गायन, लोकगीत और नृत्य जैसी प्रस्तुतियों से सभागार को संगीतमय कर दिया. बड़ी संख्या में प्रतिभागियों की भागीदारी से सभागार छोटा पड़ गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता, कलात्मक अभिव्यक्ति और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना था. प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया. गुणवत्ता समन्वयक, बिहार शिक्षा परियोजना सुपौल के नन्दलाल पासवान ने बताया कि राज्यस्तर के लिए 12 विधाओं में चयन होना था, जिसमें से 10 विधाओं में प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. अब प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. निर्णायक मंडल में संगीत और कला के विशेषज्ञ शिक्षक शामिल थे. विभिन्न विधाओं के विजेता दो दिवसीय कार्यक्रम में शास्त्रीय गायन में अंबिका कुमारी (सुखपुर हाईस्कूल), शास्त्रीय नृत्य में श्रेया सिंह (सुखपुर हाईस्कूल), एकल लोकनृत्य में साधना कुमारी (सिहे), समूह लोकनृत्य में अनुष्का कुमारी व साथी (बीबी बालिका, सुपौल), वादन में आस्था कुमारी (बरैल), समूह लोकगीत गायन में स्नेहा कुमारी व साथी, एकल लोकगीत गायन में सृष्टि प्रिया (त्रिवेणीगंज) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं चित्रकला में आभा कुमारी (सुखपुर हाईस्कूल), मूर्तिकला में खुशबू कुमारी, लघु नाटक में सुनीता कुमारी व साथी (बरैल) पहले स्थान पर रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में सुरेंद्र कुमार वर्मा समेत कई कर्मियों की भूमिका सराहनीय रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >