मास्केट व कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों अभियुक्तों पर पहले से ही हत्या और डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं

जदिया. जदिया पुलिस ने गुरुवार को रात्रि गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दतुआ चौक समीप से दो कुख्यात अपराधियों को एक मास्केट और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के डहरिया वार्ड नंबर नौ निवासी भूमि यादव का पुत्र बिनोद यादव व दतुआ वार्ड नंबर 10 निवासी सज्जन यादव का पुत्र मुकेश यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गश्ती के दौरान संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए दोनों को रोका गया. तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दी गयी. पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि दोनों अभियुक्तों पर पहले से ही हत्या और डकैती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं. लंबे समय से पुलिस इनकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि इनकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी. स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था कायम रह सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >