बाल हृदय योजना के तहत दो बच्चे सर्जरी को लिए अहमदाबाद रवाना

पटना से दोनों बच्चों को हवाई जहाज के माध्यम से सत्य साईं हृदय अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किया जाएगा, जहां उनके हृदय की सर्जरी की जाएगी

सुपौल. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बाल हृदय योजना के तहत गुरुवार को जिले के दो हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को सफल सर्जरी के लिए अहमदाबाद भेजा गया. इन बच्चों में सदर प्रखंड की माधुरी कुमारी (उम्र 02 वर्ष) एवं मरौना प्रखंड के आदित्य राज (उम्र 6 वर्ष 8 माह) शामिल हैं. दोनों बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना भेजा गया. पटना से दोनों बच्चों को हवाई जहाज के माध्यम से सत्य साईं हृदय अस्पताल, अहमदाबाद रवाना किया जाएगा, जहां उनके हृदय की सर्जरी की जाएगी. इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >