जनता दरबार में निपटाए गए जमीन विवाद के दो मामले

शेष मामले का निष्पादन के लिए अगले सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित कि गई है

त्रिवेणीगंज. थाना परिसर में शनिवार को राजस्व कर्मचारी अजय कुमार एवं राजस्व कर्मचारी रघुवेंदर और थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं सब इंस्पेक्टर पिंकी द्वारा संयुक्त रूप से जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें थाना क्षेत्र के भूमि संबंधित 03 नए और पुराने 25 मामले आए. जिसमें पुराने 02 मामले का निष्पादन किया गया. इस बाबत थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि जनता दरबार में थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जमीन विवाद को लेकर कुल 28 मामले आए. जिनमें दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज के अवलोकन व उनकी दलीलों को सुनने के बाद 02 मामले का निष्पादन कर दिया गया. शेष मामले का निष्पादन के लिए अगले सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित कि गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >