नर्तकी से गैंगरेप मामले में दो आरोपित गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना 18 सितंबर की रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई

प्रतापगंज. पुलिस ने नर्तकी के बयान के आधार पर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना 18 सितंबर की रात विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई. पीड़िता नर्तकी ने बताया कि रात लगभग तीन बजे प्रोग्राम खत्म होने के बाद, कंपनी मालिक का भाई चिंटू यादव उसे घर पर आराम करने के लिए ले गया. इसके बाद लगभग एक किलोमीटर दूर सुनसान पलार के झाड़ी के पास, पहले से मौजूद दो अन्य युवकों के साथ तीनों ने उसके साथ बलात्कार किया. गंभीर चोटों के बाद आरोपियों ने उसे ऑटो से प्रतापगंज पीएचसी पहुंचाये और फिर फरार हो गए. थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई. पांच लोगों को हिरासत में लेकर सघन पूछताछ की गई, जिसमें दो और आरोपियों के नाम सामने आए. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में चिंटू यादव व सुमन कुमार यादव शामिल हैं. दोनों को सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. साथ ही, पीड़िता को इलाज के लिए ले जाने वाले ऑटो को भी जब्त किया गया. तीसरा आरोपित फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभियान चला रही है. पीड़िता का इलाज उसके परिजनों द्वारा दरभंगा से लाकर सुपौल के एक क्लीनिक में कराया जा रहा है. पुलिस के अनुसार, अब पीड़िता खतरे से बाहर है. थानाध्यक्ष ने कहा कि गैंगरेप करने वाले तीसरे आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >