मवेशी लदे बंद बॉडी ट्रक पलटा 13 मवेशियों की मौत

पूर्व मुखिया भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया

राघोपुर. थाना क्षेत्र के दौलतपुर पंचायत अंतर्गत मझौआ गांव के समीप एनएच 27 पर गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे एक बंद बॉडी ट्रक पलट गया. इस हादसे में 13 मवेशियों की मौत हो गई. स्थानीय सह पंचायत के पूर्व मुखिया भूपेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. ग्रामीणों की सूचना पर राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मवेशी एंबुलेंस बुलाकर घायल मवेशियों का इलाज शुरू कराया. साथ ही जेसीबी के माध्यम से मृत पशुओं को भी निकाला गया. घटना को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर बंद बॉडी ट्रक में इतनी संख्या में मवेशी क्यों लाए जा रहे थे. उनका कहना है कि यह मामला पशु क्रूरता अधिनियम से भी जुड़ा हो सकता है. ग्रामीणों का कहना था कि एनएच 27 पर इस तरह के वाहन आसानी से निकल जाते हैं, जिस पर प्रशासन द्वारा कड़े रुख अपनाने की आवश्यकता है. राघोपुर पुलिस द्वारा ट्रक को जब्त कर लिया गया है. आगे की प्रकिया की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >