आंधी में तार पर गिरा पेड़, विद्युत आपूर्ति बाधित

शहर में लगभग 02 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही

निर्मली. अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार की शाम तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली. तेज हवा की चपेट में आने से नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 12 स्थित कैलाश गैस एजेंसी गोदाम के समीप दक्षिणी रिंग बांध सह सड़क पर बिजली तार पर एक वृक्ष गिरने से शहर में लगभग 02 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही. सड़क पर भी लगभग एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा. हालांकि सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मी व वन विभाग के अधिकारी पहुंचे. इसके बाद वृक्ष को काटकर स्थानीय लोगों के द्वारा हटवाया गया. इसके बाद सड़क पर यातायात सेवा पुनः बहाल हुआ. साथ ही शहर में विद्युत आपूर्ति भी सुचारू हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >