परिभ्रमण से बच्चों का होता है बौद्धिक विकास

छात्र-छात्राओं को हर साल विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण कराया जाता है

सरायगढ़. मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटियाही के छात्र-छात्राओं को बुधवार को परिभ्रमण के लिए बस से मिथिला हाट के लिए रवाना किया गया. परिभ्रमण बस को इंडो नेपाल सड़क पर भपटियाही पंचायत के मुखिया विजय कुमार यादव, जदयू नेता सुभाष कुमार यादव, विद्यालय के प्रधानाध्यापिका रेणु कुमारी ने संयुक्त रूप से परिभ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एचएम रेणु कुमारी ने कहा कि छात्र-छात्राओं के परिभ्रमण से बौद्धिक और मानसिक विकास होता है. इसलिए छात्र-छात्राओं को हर साल विभिन्न जगहों पर परिभ्रमण कराया जाता है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय भपटियाही के एचएम रेणु कुमारी ने बताया कि परिभ्रमण बस में छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करने के लिए शिक्षक शिक्षक संतोष साहू, जितेंद्र कुमार राउत, ललित कुमार साह, रामसेवक प्रसाद को भेजा गया है. परिभ्रमण पर गए छात्र-छात्राओं को मिथिला हाट सहित अन्य जगहों पर भ्रमण कराया जाएगा. इस मौके पर विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष रामू मुखिया, सचिव सुशीला देवी, जदयू नेता राजबल्लभ मालाकार, समाजसेवी विद्यानंद कुमार, राधेश्याम ठाकुर सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >