डायरिया से डर नहीं थीम पर आशा को दिया गया प्रशिक्षण

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंन्द्र भूषण मंडल ने की

सरायगढ़. प्रखंड कार्यालय सभागार भवन में शुक्रवार को डायरिया से डर नहीं” कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के आशा कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंन्द्र भूषण मंडल ने की. एक दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत सौ से अधिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता को उन्मुखीकरण के तहत प्रशिक्षण दिया गया. स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में पॉपुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पी एस आई इंडिया) और केन्व्यू के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर (आशा )को डायरिया की शीघ्र पहचान, बचाव, नियंत्रण ओर डायरिया में ओआरएस घोल और जिंक की महत्व के बारे मे प्रशिक्षित किया गया. पीएसआई इंडिया के डायरिया प्रोग्राम मैनेजर प्रदीप कुमार सिन्हा एवं फील्ड प्रोग्राम कॉर्डिनेटर सतीश कुमार, अनुपमा चौधरी के द्वारा एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रशिक्षण देकर सफल बनाया गया. भव्या एप्प में आशा एप्लिकेशन के बारे में विस्तृत चर्च की गई. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंद्रभूषण मंडल, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक प्रेमचंद रंजन, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तपेश कुमार, प्रखंड लेखापाल राजीव रंजन, लीलानंद सिंह, आशा फैसिलिटेटर व आशा कार्यकर्ता सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >