आभूषण चोरी कांड से आक्रोशित हैं व्यापारी, बाजार बंद कर जताया विरोध

39 लाख की चोरी से भड़का आक्रोश

राघोपुर. थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं और सिमराही के सर्राफ ज्वेलर्स से 39 लाख रुपये के आभूषण चोरी कांड का खुलासा अब तक नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने रविवार को बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. व्यापार संघ सिमराही के आह्वान पर अधिकांश दुकानें बंद रही. आक्रोशित व्यापारी जेपी चौक पर एकजुट होकर धरना पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. व्यापारियों ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हुई है और प्रशासन अपराध पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है. उनका कहना था कि व्यापारी वर्ग भय और असुरक्षा के माहौल में जीने को विवश है. 39 लाख की चोरी से भड़का आक्रोश गौरतलब है कि बीते बुधवार की रात सिमराही स्थित सर्राफ ज्वेलर्स से करीब 39 लाख रुपये के आभूषण चोरी हो गए थे. घटना के बाद पुलिस ने खुलासा करने के लिए 36 घंटे का समय मांगा था, लेकिन तय समय बीत जाने के बाद भी सफलता न मिलने से व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने बंद का आह्वान किया. जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन धरना स्थल पर व्यापारियों ने जिलाधिकारी सुपौल को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसकी प्रतियां एसपी सुपौल, डीआईजी सहरसा, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर), डीजीपी बिहार और मुख्यमंत्री बिहार को भी भेजी गईं. ज्ञापन में कहा गया कि पिछले चार महीनों में तीन हत्या, तीन लूट, एक बलात्कार सहित कई गंभीर आपराधिक घटनाएं घट चुकी हैं, जिससे व्यापारी पलायन की स्थिति में हैं और स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है. एसडीपीओ ने दिलाया भरोसा सूचना मिलने पर एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से जांच का भरोसा दिलाया. उन्होंने आश्वासन दिया कि चोरी कांड का जल्द उद्भेदन किया जाएगा. एसडीपीओ के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने बंद समाप्त कर दिया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि अपराध पर शीघ्र अंकुश नहीं लगा तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >