आतंकी हमले के विरोध में निकाला मशाल जुलूस, पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाये नारे

मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से निकाली गई मशाल जुलूस कचहरी चौक से होकर बस पड़ाव तक गई

छातापुर. भाजपा दक्षिणी मंडल के द्वारा पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार की देर शाम मशाल जुलूस निकाला गया. मंडल अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी के नेतृत्व में निकाले गए मशाल जुलूस में पाकिस्तान मुर्दाबाद व आतंकबाद मुर्दाबाद के नारे लगाये जा रहे थे. मुख्य बाजार स्थित दुर्गा मंदिर से निकाली गई मशाल जुलूस कचहरी चौक से होकर बस पड़ाव तक गई. जुलूस के समापन पश्चात भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निहत्थे पर्यटकों की मौत पर संवेदना व्यक्त की गई और आतंकवाद को जड़ से नाश करने का संकल्प लिया गया. मंडल अध्यक्ष श्री हजारी सहित नेताओं ने कहा कि पाक संपोषित आतंकवादियों ने जाति और धर्म पूछकर पर्यटकों की हत्या की है. ऐसी मानसिकता को अब मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है. भारत सरकार और देश की तमाम राजनैतिक पार्टियां एकजुट होकर आतंकवाद का मुकाबला करेगी. एक-एक देशवासी अपने वतन की रक्षा हेतु मर मिटने के लिए तैयार है. मशाल जुलूस में शालीग्राम पांडेय, उत्तरी मंडल अध्यक्ष शंकर सहनी, मध्य भाग मंडल अध्यक्ष प्रशांत उर्फ काली झा, सुशील कर्ण, गौरीशंकर भगत, शिव कुमार भगत, सूरज चंद्र प्रकाश, रमेश कुमार मुखिया, चंद्रदेव पासवान, रामटहल भगत, गुंजन भगत, ओमप्रकाश मंडल, शत्रुघन शर्मा, गुड्डू भगत, जगदीश मंडल, गिरानंद पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >