लोगों ने संत साईं बाबा के चरण पादुका छूकर लिया आशीर्वाद

रथ बिहार के कई जिलों में भ्रमण करते हुए सुपौल पहुंचा था

सरायगढ़. श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहनी रथ रविवार को भपटियाही पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने चरण पादुका छूकर आशीर्वाद लिया. श्री सत्य साई बाबा के शताब्दी समारोह को लेकर आंध्र प्रदेश के संत साई बाबा जिला आश्रम से 24 अप्रैल 2025 को पांच रथ एक साथ निकालकर देश के विभिन्न राज्यों में भ्रमण कर रहा है. जिसमें एक रथ बिहार के कई जिलों में भ्रमण करते हुए सुपौल पहुंचा था. सुपौल से मधुबनी जाने के क्रम में भपटियाही में लोगों ने संत साई बाबा के चरण पादुका छूकर आशीर्वाद लिया. रथ का भव्य स्वागत किया गया. शिव शंकर चौधरी, मोहन चौधरी ने बताया कि श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहनी रथ मधुबनी जिला से भ्रमण कर दरभंगा पहुंचेंगी. दरभंगा से झारखंड के लिए रवाना हो जाएंगी. इस मौके पर मुखिया विजय कुमार यादव, प्राचार्य अवध नारायण सिंह, सेवादल के सदस्य चंद्रकिशोर चौधरी, भूपेंद्र मेहता, रवि शंकर, रविकांत, संतोष, सुखदेव प्रसाद यादव, महेंद्र प्रसाद साह, सियाराम यादव, बबीता कुमारी, संपत्ति कुमार यादव, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर प्रसाद सहित बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >