कनीय अभियंता की पत्नी से दो लाख के जेवर लेकर ठग फरार

थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है

वीरपुर. नगर क्षेत्र के कोसी कॉलोनी स्थित आवास संख्या डी 04 में शुक्रवार की दोपहर एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया. अपाची बाइक पर सवार दो शातिर ठग कनीय अभियंता राजेश मंडल की अनुपस्थिति में उनकी पत्नी गीता देवी को झांसा देकर करीब दो लाख रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना उस वक्त हुई जब अभियंता नेपाल में ड्यूटी पर थे. पत्नी गीता देवी ने उन्हें फोन करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया. उनके घर लौटने पर पीड़िता ने पूरी घटना की जानकारी दी. घटना के बाद गीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई, जिसके बाद सब-इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह और एएसआई धीरेन्द्र कुमार शास्त्री पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी ली. अधिकारियों ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पीड़िता गीता देवी ने बताया कि दो युवक साबुन और सर्फ बेचने के बहाने घर में घुसे. पहले बाजार से कम दाम पर उत्पाद देने की बात कही और फिर जेवर साफ करने का झांसा दिया. उन्होंने पहले पायल को साफ कर वापस दिया, जिससे गीता देवी का विश्वास जीत लिया. इसके बाद अन्य गहने भी मांगे और साफ कर एक प्लास्टिक की पुड़िया में बंद कर दिया. उन्होंने यह कहते हुए घर से निकल गए कि एक घंटे बाद इस पुड़िया को खोलें. जब गीता देवी ने पैकेट खोला तो उसमें छोटे-छोटे पत्थर और ईंट के टुकड़े निकले. बताया जा रहा है कि वारदात से पहले ठगों ने कोसी कॉलोनी के अन्य घरों में भी कोशिश की, लेकिन वहां की महिलाओं की सतर्कता के चलते वे असफल रहे. ठग अपाची बाइक पर सवार थे और सफेद कमीज व नीली जींस में देखे गए. थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि नगर क्षेत्र में लगे सभी सीसीटीवी की जांच की जा रही है. बहुत जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >