120 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस ने नया टोल के समीप छापेमारी की

कुनौली. डगमारा थाना क्षेत्र के नया टोल वार्ड संख्या 18 से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद किया. इस दौरान तीन तस्करों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मझारी सीकरहटा निम्न बांध पर शराब की तस्करी की जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस ने नया टोल के समीप छापेमारी की. तलाशी के दौरान बोरी में रखी कुल 120 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई. पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई. गिरफ्तार तस्कर में ओमप्रकाश कुमार, जीतू कुमार, पांडव कुमार पंडित शामिल है. थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >