ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग जख्मी

ई-रिक्शा पलटने से तीन लोग जख्मी

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मल्हनी हाई स्कूल के समीप सोमवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित उसमें सवार तीन लोग जख्मी हो गये. जानकारी अनुसार सुपौल बाजार से काम कर लौट रहे गुलेशा खातून, हसीना खातून, दारो मुखिया अपने घर ई-रिक्शा से जा रहे थे. इसी दौरान मल्हनी हाई स्कूल के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गयी. ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां सभी का इलाज चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >