सुपौल में भीषण सड़क हादसा, बस की टक्कर से इनोवा कार के परखचे उड़े, तीन लोगों की मौत

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, Three people died in a road accident

सुपौल : जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के डकही घाट के पास सुपौल-सिंघेश्वर पथ पर मंगलवार की सुबह कार और बस की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी. जबकि, एक व्यक्ति की हालात नाजुक बतायी जा रही है. घायल व्यक्ति का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय के सदर थाना क्षेत्र के डकही घाट के समीप सुपौल-सिंघेश्वर पथ पर मंगलवार की सुबह कार और बस की टक्कर हो गयी. हादसा इतना दर्दनाक था कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीसरे व्यक्ति की मौत इलाज के लिए सुपौल ले जाने के क्रम में हो गयी. वहीं, चौथे व्यक्ति की हालत गंभीर है. घायल व्यक्ति को इलाज के लिए निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kaushal kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >