अलग-अलग कांडों के तीन नामजद गिरफ्तार

भपटियाही थाना कांड संख्या 84/24 के नामजद अभियुक्त चांदपीपर पंचायत के कुलीपट्टी गांव के एक नामजद गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया

सरायगढ़. भपटियाही पुलिस ने रविवार को अलग-अलग कांडों के तीन नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि भपटियाही थाना कांड संख्या 264/24 के नामजद अभियुक्त भपटियाही पंचायत के गढ़िया गांव निवासी सुनील मुखिया को गिरफ्तार किया गया. उसके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज है. जो फरार चल रहा था. थानाध्यक्ष ने बताया कि कोसी नदी किनारे ट्रैक्टर के ट्रॉली पर लदा 1890 बोतल नेपाली देसी दिलवाले शराब बरामद मामले में नामजद है. वहीं भपटियाही थाना कांड 265/24 के नामजद अभियुक्त पिपराखुर्द पंचायत के नारायणपुर गांव के वार्ड नंबर 11 निवासी राधेश्याम मुखिया उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, इसके विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज है. भपटियाही थाना कांड संख्या 84/24 के नामजद अभियुक्त चांदपीपर पंचायत के कुलीपट्टी गांव के एक नामजद गिरफ्तार को जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >