चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से दिन परिवार का तीन घर सहित हजारों की संपत्ति खाक

ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.

सरायगढ़ प्रखंड क्षेत्र के चांदपीपर पंचायत के महादलित बस्ती वार्ड नंबर 07 में रविवार की रात में चूल्हे की चिंगारी से आग लग जाने के कारण तीन परिवार के तीन फूस के घर सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सरोवर राम के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग लगने के कारण सरोवर राम के एक फूस के घर और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन नगद राशि जल का राख हो गया. आगजनी की घटना में आधा दर्जन मवेशी की झुलसने से मौत हो गयी. आग की लपटे इतनी तेज थी कि पड़ोस के दीनानाथ राम के एक फूस के घर और संतोष राम के एक फूस के घर और घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन सहित आम सामग्री जला कर राख कर दिया. ग्रामीणों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया गणेश राम ने पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और सरकारी स्तर पर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. वहीं सीओ धीरज कुमार ने बताया कि आगजनी की घटना की सूचना मिली है. घटना को लेकर राजस्व कर्मचारी को आगजनी की घटना की जांच को लेकर भेज दिया गया है. अविलंब पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >