सीएनसी मशीनिंग पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

इस आयोजन में विभाग के विद्यार्थी तथा संकाय सदस्य बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं

सुपौल. आधुनिक विनिर्माण तकनीकों की जानकारी और व्यावहारिक अनुभव को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यांत्रिक अभियांत्रिकी विभाग द्वारा तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है. यह कार्यशाला सीएनसी मशीनिंग विषय पर केंद्रित है और इसका आयोजन 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक किया जा रहा है. कार्यशाला का संचालन एक बाहरी विशेषज्ञ द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को कंप्यूटर नियंत्रित मशीनिंग की नवीनतम तकनीकों, संचालन विधियों एवं औद्योगिक अनुप्रयोगों से अवगत करा रहे हैं. इस आयोजन में विभाग के विद्यार्थी तथा संकाय सदस्य बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं. इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ चंद्र शेखर कुमार हैं, तथा इसका समन्वयन मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के सभी संकाय सदस्यों द्वारा किया गया है. डॉ कुमार ने बताया कि, कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को वर्तमान उद्योग की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण प्रदान करना है, जिससे वे व्यावसायिक चुनौतियों का बेहतर ढंग से सामना कर सकें. कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को सीएनसी मशीनों के संचालन, प्रोग्रामिंग, और रखरखाव संबंधी गहन जानकारी दी जा रही है, जो उनके तकनीकी कौशल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ उनके कैरियर विकास में भी सहायक सिद्ध होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >