5400 बोतल नेपाली शराब के साथ तीन नाव जब्त, तस्कर फरार

तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर कोसी नदी में कूद कर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा

रतनपुर. गुप्त सूचना के आधार पर रतनपुरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के सातनपट्टी पंचायत के वार्ड नंबर 03 छतौनी पालर स्थित कोसी नदी के दियारा क्षेत्र से तीन नाव पर लदे 60 बोरा में 300 एमएल की 5400 बोतल नेपाली दिलवाले सोफी देसी शराब जब्त की गयी. थानाध्यक्ष कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की रात्रि में की गई कार्रवाई में सभी शराब तस्कर अंधेरा का फायदा उठाकर कोसी नदी में कूद कर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा. इस बावत बिहार मध्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 के अंतर्गत नाव एवं शराब जब्त कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >