लहरनियां झरकहा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों से तीन आरोपित गिरफ्तार

त्रिवेणीगंज में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

Triveniganj Land Dispute: त्रिवेणीगंज (सुपौल). थाना क्षेत्र के लहरनियां झरकहा में जमीनी विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने शुक्रवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल से तीनों को गिरफ्तार किया. मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर एक पक्ष के अनमोल यादव के लिखित आवेदन पर सात नामजद तथा पांच से सात अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वहीं दूसरे पक्ष के संतोष कुमार ने भी थाने में आवेदन देकर 11 नामजद आरोपितों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

दोनों पक्षों से तीन नामजद गिरफ्तार

थानाध्यक्ष के अनुसार एक पक्ष के लहरनियां झरकहा वार्ड संख्या 8 निवासी मनोज कुमार और मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष के लहरनियां वार्ड संख्या 3 निवासी दिनेश यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया.

तीनों आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए

पुलिस ने शुक्रवार की रात तीनों आरोपितों को अनुमंडलीय अस्पताल से गिरफ्तार किया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

Triveniganj Land Dispute: थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस घटना में शामिल अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >