चोरों ने घर को बनाया निशाना, सोने व चांदी का जेवर उड़ाया

थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया

राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज वार्ड नंबर तीन में गुरुवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने मौलाना अब्दुल हमीद के घर में घुसकर ट्रंक व बक्से का ताला तोड़ दिया. उसमें रखे नकदी और चांदी के जेवरात चुरा लिए. चोरी के बाद घर का सारा सामान इधर-उधर बिखरा मिला. बताया गया कि गृहस्वामी मौलाना अब्दुल हमीद उस समय अपने ससुराल गए हुए थे. घर में केवल उनकी पत्नी तुलसुम खातून मौजूद थी. तुलसुम खातून ने बताया कि गुरुवार रात करीब दो बजे वह जगी तो पीछे कुछ आवाजें सुनाई दी. जब वह गई तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है. कुछ लोग आपस में बात करते हुए नजर आए. तुलसुम खातून ने बताया कि उन्होंने शोर मचाया. जिसके बाद चोर मौके से फरार हो गए. उन्होंने बताया कि उन्हें तीन लोग दिखाई दिए थे. बताया कि चोरों ने चांदी का लगभग 10 भरी का गले का हार, 10 व पांच भरी की दो पायल, दो भरी का कान का जेवर, दो भरी की बलिया, पांच भरी का चनन हार तथा करीब 25 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए. शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने घर के अंदर और आसपास का जायजा लिया तथा पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. ग्रामीणों ने रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है. इस संबंध में राघोपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि उन्हें अभी तक इस घटना की जानकारी नहीं मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >