चोरों ने चार लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

करजाईन थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई घटना

करजाईन. करजाईन थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर बुधवार की रात में चोरों ने करजाईन बाजार वार्ड नंबर 17 निवासी नंद कुमार यादव के घर में चोरी कर ली. सुबह जगने पर उन्हें पता चला कि घर में चोरी हुई है. इसके बाद घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गयी. पीड़ित नंद कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर बताया कि बुधवार की रात में घर में ताला लगाकर घर के बगल में ही रात की तरह 11 बजे छात्रावास में सो गया. पत्नी भी शादी समारोह में गयी हुई थी. चोरों ने छात्रावास में खूंटी में टंगे मेरे पेंट के जेब से घर की चाभी का गुच्छा व मोबाइल निकाल लिया. इसके बाद घर का ताला खोल कर गोदरेज में रखे 60 हजार नकद, 3 भर सोने के जेवरात व 20 भरी चांदी की जेवरात समेत चार लाख के सामान की चोरी कर ली. पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >