रंगे हाथ धराया चोर, भेजा गया न्यायिक हिरासत में

डगमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर चौधरी ढाल स्थित एक पान दुकान को चोरों ने निशाना बनाया

कुनौली. डगमारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमलपुर चौधरी ढाल स्थित एक पान दुकान को चोरों ने निशाना बनाया. लेकिन स्थानीय लोगों ने चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसे डगमारा पुलिस के हवाले कर दिया गया. थानाध्यक्ष रामानुज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के कमलपुर स्थित रामकुमार मंडल के पान दुकान में लोगों ने एक चोर को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसे लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया. गिरफ्तार आरोपित कमलपुर वार्ड संख्या 07 निवासी मो नौशाद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >