02 मार्च को पटना के गांधी मैदान में भाकपा माले की होगी महाजुटान रैली, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

पटना के गर्दनीबाग में जो रैली, धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन सभी आंदोलनरत साथियों का गांधी मैदान में एक साझा मंच तैयार होने जा रहा है.

त्रिवेणीगंज मुख्यालय के मेला ग्राउंड स्थित भाकपा माले कार्यालय पर शुक्रवार को प्रखंड कमेटी की एक बैठक माले सचिव कॉमरेड दुर्गी सरदार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 02 मार्च को पटना के गांधी मैदान आयोजित भाकपा माले की महाजुटान रैली में भाग लेने के लिए सैकड़ों की संख्या में पहुंचने पर चर्चा की गई. भाकपा माले जिला सचिव जयनारायण यादव, खेग्रामस जिला सचिव जन्मजय राई, मो मुस्लिम, मीना देवी आदि ने बताया कि भाकपा माले दो मार्च को पटना के गांधी मैदान में राज्यभर के आंदोलनरत साथियों का महाजुटान आयोजित किया है. यह महाजुटान किसी एक दल का नहीं है, पटना के गर्दनीबाग में जो रैली, धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं, उन सभी आंदोलनरत साथियों का गांधी मैदान में एक साझा मंच तैयार होने जा रहा है. इसमे सौ से अधिक संगठन शामिल होंगे. जिला सचिव जयनारायण यादव ने कहा कि 02 मार्च पटना के गांधी मैदान में साझा मंच की तैयारी जोर शोर से चल रही है. इस महाजुटान के लिये पार्टी के सभी नेता भरपूर मेहनत कर रहे हैं. जिसमें सुपौल से तमाम संघर्षरत साथियों का इस जुटान में भागीदारी रहेगा. कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री भले ही नीतीश कुमार हो, लेकिन सत्ता भाजपा के हाथों में है. सरकार में बड़ी भागीदार भी भाजपा की ही रही है. झारखंड में भाजपा मंदिर-मस्जिद और घुसपैठिये की बात कर जनता को उनके मुद्दों से भटकाना चाह रही थी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वहां जल-जंगल-जमीन का मुद्दा ही हावी रहा. इस बार चुनाव का एजेंडा जमीनी सच्चाई पर आधारित जनता के मुद्दों पर होगी, ना कि जाति-धर्म, मंदिर-मस्जिद के आधार पर. इस मौके पर बड़ी संख्या में भाकपा माले कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >