अक्षय तृतीया पर बाजारों में दिखी रौनक, आठ करोड़ का हुआ व्यवसाय

बढ़ते दामों के बीच भी बरकरार है खरीदारों का उत्साह

सुपौल. अक्षय तृतीया का पर्व सोमवार को पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. हिंदू धर्म में इस दिन को अत्यंत शुभ माना जाता है. विशेष रूप कर लोग इस दिन सोना खरीदते हैं. मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर खरीदी गई वस्तुएं लंबे समय तक लाभकारी और समृद्धि देने वाली होती है. अक्षय तृतीया के अवसर पर बाजारों में चहल-पहल देखने को मिल रही है. खासकर सर्राफा बाजारों में खरीदारों की भीड़ देखी गयी. दुकानदारों के अनुसार गोल्ड ज्वेलरी को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों ने शगुन व शादी-ब्याह के प्रयोजन से भी सोना की खरीदारी की. बढ़ते दामों के बीच भी बरकरार है खरीदारों का उत्साह गोल्ड के दामों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद लोग अपने बजट अनुसार सोना खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं. दुकानों पर हल्के वजन की सुंदर और आकर्षक डिजाइन वाली ज्वेलरी ग्राहकों को खूब लुभा रही है. दुकानदारों का कहना है कि लोगों की मांग के अनुसार बाजार में हर तरह की वैरायटी उपलब्ध कराई गई है. 22 कैरेट सोना 01 लाख 43 हजार 500 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट सोना 01 लाख 55 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बिका. स्वर्ण व्यवसायी आनंद अग्रवाल ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर ग्राहकों में बिस्किट का डिमांड अधिक है. कहा कि अक्षय तृतीय में लगभग जिले में 08 करोड़ का व्यवसाय हुआ होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना अत्यंत शुभ होता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >