जिले में गैस की कोई कमी नहीं, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है

सुपौल. जिले में रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर फैल रही अफवाहों और उपभोक्ताओं की चिंता के बीच जिलाधिकारी सावन कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार की गैस सिलिंडर की कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. गैस आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है. जिलाधिकारी सावन कुमार ने बताया कि जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी को स्थिति पर नजर रखने व उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सक्रिय हैं. कहीं भी आपूर्ति व्यवस्था में बाधा नहीं आने दी जाएगी. डीएम ने कहा कि यदि कहीं भी गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित गैस एजेंसी या दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बुकिंग के तीन दिन बाद मिलेगी गैस उन्होंने उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि गैस बुकिंग कराने के बाद दो से तीन दिनों के अंदर सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है. यदि किसी उपभोक्ता को निर्धारित समय पर गैस नहीं मिलती है तो वह संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दे सकता है, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में कुछ स्थानों पर गैस की कमी को लेकर अफवाहें फैल रही हैं, जिससे उपभोक्ताओं के बीच अनावश्यक भ्रम की स्थिति बन रही है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें. उन्होंने कहा कि जिले में गैस आपूर्ति सामान्य है और पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध हैं. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर उपभोक्ता को समय पर और सही तरीके से गैस की आपूर्ति हो सके. डीएम सावन कुमार ने यह भी कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है. यदि कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की भी अपील की ताकि व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे. जिलाधिकारी के इस बयान के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि गैस आपूर्ति को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैली चिंता और भ्रम की स्थिति दूर होगी तथा लोगों को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध हो सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >