सरायगढ़ जंक्शन पर मूलभूत सुविधाओं का है अभाव, यात्रियों को हो रही परेशानी

महिला यात्री शुद्ध पेयजल के लिए भटकती रहती हैं. शौचालय में गंदगी का अंबार लगा रहने के कारण लोग चाहकर भी शौचालय नहीं जाना चाहते हैं.

सरायगढ़ सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पेयजल, शौचालय, यात्री शेड, प्रतीक्षालय सहित विभिन्न प्रकार के यात्री सुविधाओं का अभाव है. जिस कारण सफर करने वाले यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जबकि सरायगढ़ रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक ट्रेन सुपौल, सहरसा, पटना, दिल्ली, जोगबनी सहित अन्य जगहों के लिए गुजरती है. हजारों यात्रियों का आवागमन होता है. लेकिन स्टेशन पर मुलभूत सुविधाओं का अभाव रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती है. वहीं छोटे छोटे बच्चों, महिला एवं बुजुर्ग यात्रियों को दिक्कत होती है. महिला यात्री शुद्ध पेयजल के लिए भटकती रहती हैं. शौचालय में गंदगी का अंबार लगा रहने के कारण लोग चाहकर भी शौचालय नहीं जाना चाहते हैं. प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जिला परिषद सदस्य गौतम कुमार, मुखिया विजय यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, भाजपा नेता विजय कुमार सिंह, सुशील कुमार मोदी, राजद नेता मोहन यादव, कांग्रेस नेता महेश पांडे, रोनक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >