राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार अंतर्गत शांति नगर वार्ड नंबर 8 में मंगलवार रात्रि चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक बोलेरो का पिछला शीशा उखाड़कर गाड़ी में रखा गैस सिलिंडर, स्टेपनी, जैक समेत अन्य सामान चोरी कर लिया. जानकारी देते पीड़ित गृहस्वामी सुभाष मेहता ने बताया कि रोज की तरह बुधवार सुबह करीब 6 बजे उनकी नींद खुली. जब वह गैस लेने के लिए बाहर निकले तो देखा कि उनकी गाड़ी के पिछले हिस्से का शीशा उखड़ा हुआ है. पास जाकर जांच करने पर पता चला कि गाड़ी में रखा गैस सिलिंडर, स्टेपनी, जैक और अन्य सामान गायब है. इसके बाद उन्होंने राघोपुर पुलिस व आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में बढ़ती चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. पीड़ित की ओर से आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
बोलेरो का शीशी उखाड़ गैस सिलिंडर सहित अन्य सामान की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है
