घर से नकदी सहित जेवर व अन्य सामान की चोरी

शनिवार की सुबह घटना ज्ञात होने के बाद इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई

छातापुर. मुख्यालय पंचायत वार्ड संख्या 17 स्थित मर्राही टोला में शुक्रवार की देर रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चुरा लिया. शनिवार की सुबह घटना ज्ञात होने के बाद इसकी सूचना थानाध्यक्ष को दी गई. जिसके बाद डायल 112 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की. पीड़ित विपिन तेथवार पिता आनंदी तेथवार के अनुसार शुक्रवार की रात भोजन के बाद घर के सभी सदस्य सो गए. शनिवार की सुबह जगने पर देखा कि पूजा घर से चोर फाटक तोड़कर एक चदरा व एक काठ के बक्से को उठाकर नहर किनारे खेत में ले गये. जहां दोनों ही बक्से में रखे 50 हजार नकदी, एक भरी सोना एवं 40 भरी चांदी के आभूषण, महंगे वस्त्र व बर्तन इत्यादि लेकर चंपत हो गये. नागेश्वर मंगरदैता, पूर्व सरपंच ललिता देवी स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया. लोगों ने बताया कि इस बस्ती में पहली बार चोरी की घटना हुई है. पीड़ित गृहस्वामी बस्ती का सबसे गरीब परिवार है. यह भी बताया कि बस्ती में शराब की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है और देर रात तक शराब के लिए लोगों का आना-जाना लगा रहता है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस को घटना की छानबीन के लिए भेजा गया था. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के उद्भेदन का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >