घर से नकदी सहित जेवरात की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है

राघोपुर. थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सिमराही के वार्ड नंबर 13 में रविवार की देर रात चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात की चोरी कर ली. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. गृहस्वामी प्रभाष ठाकुर ने बताया कि रविवार को वे सभी परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. इसी दौरान देर रात चोरों ने उनके घर का मेन गेट और कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया. सोमवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखकर उन्हें दूरभाष पर सूचना दी. जानकारी मिलते ही गृहस्वामी तत्काल अपने घर पहुंचे. घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज के अंदर रखा आठ आना सोने का बाली तथा लगभग 18 हजार रुपये नकद गायब थे. इससे स्पष्ट हो गया कि चोरों ने पूरी योजना के साथ चोरी की घटना को अंजाम दिया है. प्रभाष ठाकुर ने इसकी सूचना राघोपुर थाना को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जांच शुरू कर दी. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >