जेनरल स्टोर से नकदी समेत 50 हजार के सामान की चोरी

दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है

निर्मली. निर्मली थाना क्षेत्र स्थित एचपीएस कॉलेज के पास एक जेनरल स्टोर में बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने नकदी सहित करीब 50 हजार रुपये के सामान पर हाथ साफ किया. यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है. बुधवार सुबह जब मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मीनिया गांव निवासी दुकानदार कमल कुमार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो उन्होंने छत टूटा हुआ पाया. दुकान में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी का अंदेशा हुआ. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए. दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि दुकानदार के आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >