सेवानिवृत्त एयरफोर्स जवान के सूने घर से नकदी समेत सामान की चोरी

इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के मलहद वार्ड नंबर 15 में शुक्रवार की रात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. सेवानृवित्त एयरफोर्स जवान कौशल किशोर झा के बंद पड़े पैतृक आवास में बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से ताला काटकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली. इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी कौशल किशोर झा फिलहाल एसबीआई, पुणे में कार्यरत हैं. उनका मलहद स्थित घर बंद था. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने दीवार फांद कर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर अंदर प्रवेश कर गये. इसके बाद बदमाशों ने घर के तीनों कमरों को खंगाल डाला. शनिवार सुबह जब उनके पिता गोविंद झा घर पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देखकर हैरान रह गए. अंदर का दृश्य और भी चौंकाने वाला था. कमरों में सामान बिखरा पड़ा था. गोदरेज का लॉकर टूटा हुआ था और दीवान से जेवर व नकदी गायब थे. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब एक किलो चांदी, एक भरी सोना समेत 8 से 10 लाख रुपये की संपत्ति चोरी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >