बिहार ग्रामीण बैंक शाखा में चोरी का प्रयास

शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने घटना को लेकर पिपरा थाना में आवेदन दिया है

पिपरा. नगर पंचायत मुख्यालय स्थित बिहार ग्रामीण बैंक शाखा, पिपरा में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. बुधवार की रात हुई इस चोरी की घटना में बैंक के बोल्ट को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वे असफल रहे. चोरों ने बैंक की शाखा के चार सीसीटीवी, सीटीएस मशीन, पासबुक प्रिंटर मशीन, मोरफो डिवाइस को क्षति पहुंचाया है. शाखा के ऋण दस्तावेज, ग्राहक खाता का फॉर्म, ग्राहक स्पेसिमेन कॉपी और दस्तावेजों को तितर बितर कर क्षति पहुंचाया गया है. चोर बैंक शाखा के कमरे में लगे एग्जॉस्ट फैन को तोड़कर अंदर पहुंचा. सूचना पर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा, बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया. सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. शाखा प्रबंधक रोहित कुमार ने घटना को लेकर पिपरा थाना में आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >