श्रीकृष्ण की झांकी ने श्रद्धालुओं का मोहा मन

शहर में श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में श्री रानी सती दादी मंगल पाठ का आयोजन भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ

– नारायणी सखी परिवार की दसवीं वर्षगांठ पर श्रद्धा व भक्ति का अद्भुत संगम सुपौल शहर में श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी परिसर में श्री रानी सती दादी मंगल पाठ का आयोजन भव्यता, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर शहर की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे हुई, जो देर शाम सात बजे तक चलता रहा. पूरे दिन ठाकुरबाड़ी परिसर में भक्तिरस का अद्भुत माहौल बना रहा. बच्चों और महिलाओं ने श्रीकृष्ण की झांकी पेश की, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. वहीं, वाराणसी (बनारस) से पधारी भक्ति संगीत की प्रसिद्ध गायिका पायल अग्रवाल ने अपनी मधुर और मनमोहक भक्ति रचनाओं से उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया. यह आयोजन नारायणी सखी परिवार सुपौल की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया गया था. इस अवसर पर परिवार की सभी सदस्यों ने अत्यंत उत्साह और समर्पण के साथ सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया. श्री श्याम परिवार सुपौल के सदस्यों ने भी इस आयोजन में सक्रिय योगदान और सहयोग प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने बाबा श्री श्याम और रानी सती दादी मां से शहर में शांति, सौहार्द, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने की कामना की. दिनभर हजारों श्रद्धालुओं का ठाकुरबाड़ी परिसर में आना-जाना बना रहा और पूरा शहर भक्ति व उत्सव के रंग में डूबा रहा. आयोजन बेहद सफल, अनुशासित और ऐतिहासिक साबित हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >