खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपित गिरफ्तार

सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. जिसके आरोपियों को पुलिस काफी दिनों से तलाश में थी

त्रिवेणीगंज. चार अगस्त को छापेमारी के दौरान खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि हमले के मुख्य आरोपित लक्ष्मीनियां वार्ड नंबर 12 निवासी अमित कुमार को थाना क्षेत्र के खट्टर चौक से शनिवार की संध्या गिरफ्तार किया गया. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस इसकी तलाश में थी. बताया कि दिनांक 04 अगस्त 2024 को खनन इंस्पेक्टर और इनके छापामारी टीम पर अवैध बालू खनन-भंडारण को लेकर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियां में छापामारी की जा रही थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने छापामारी टीम पर हमला कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था. मामले में त्रिवेणीगंज थाना में कांड संख्या 308/24 दर्ज किया गया था. जिसमें 07 लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया था. जिसके आरोपियों को पुलिस काफी दिनों से तलाश में थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >