जनता दरबार: जिलाधिकारी ने सुनी आमजन की समस्याएं, दिये त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए.

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय कक्ष में सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां जिले भर से आये फरियादियों की फरियाद डीएम सावन कुमार ने सुनी. दरबार में कुल 06 मामले आये. जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याएं शामिल थी. जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए. इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन का निष्पादन पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए. जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला. जिससे लोगों में संतोष एवं विश्वास का माहौल देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >