सच्चे देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम पर निर्भर करता है राष्ट्र का गरिमा और विकास : प्राचार्य

दुर्भाग्य से 15 अगस्त 1947 से पूर्व एक लंबे अरसे तक हमारे राष्ट्र को दासता की दंश झेलनी पड़ी.

त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इकाई के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ हेमंत कुमार की अध्यक्षता में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव द्वारा शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्राचार्य कहा कि किसी भी राष्ट्र का गरिमा और विकास का नीव वहां के व्यक्ति के सच्चे देश भक्ति और राष्ट्र प्रेम पर निर्भर करता है. हमारे राष्ट्र का इतिहास गौरवशाली रहा है. दुर्भाग्य से 15 अगस्त 1947 से पूर्व एक लंबे अरसे तक हमारे राष्ट्र को दासता की दंश झेलनी पड़ी. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान ना जाने कितनी माताओं की कोख सूनी हो गई. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान 23 मार्च 1931 को तीन देशभक्त भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को अंग्रेजी हुकूमत के विरोध करने के कारण करीबन 23-24 वर्ष की आयु में फांसी दे दी गई. जिसका बलिदान 15 अगस्त 1947 को एक नया सवेरा लेकर आया. उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर हम अपने आपको गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं. शहीद दिवस 2026 का थीम- ” मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी ” रखा गया है. कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो विद्यानंद यादव ने कहा कि देश में स्वतंत्रता संग्राम के तीन असाधारण योद्धा के बलिदान को याद दिलाने के लिए 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है. अंग्रेजों द्वारा 23 मार्च 1931 को राष्ट्र के 03 महान नायक वीर सपूत भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी पर लटका दिया गया था. राष्ट्र के कल्याण के लिए हंसते-हंसते अपने जीवन को बलिदान करने वाले अमर बलिदानी आज भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है. इस मौके पर महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी गण एवं एनएसएस के स्वयंसेवकों द्वारा वीर सपूतों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के सचिव कपलेश्वर यादव, प्रो कृष्ण देव यादव, डॉ सदानंद यादव, प्रो राजकुमार यादव, प्रो कुलानंद यादव, प्रो अरविंद कुमार, प्रो कुमारी पूनम, प्रो शंभू यादव, सुरेंद्र कुमार, भूषण कुमार, अनुपम कुमार, बलदेव यादव, गगन कुमार, दिग्दर्शन कुमार, नागेश्वर यादव, बालकिशोर कुमार, सरिता कुमारी, आस्था कुमारी, प्रियांशु कुमारी, सिमरन गोयल, शशिता कुमारी ,अशफाक आलम, मिनटी कुमारी, बबली कुमारी, जिया सिंह आदिउपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >