दो साल से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजावा में छापेमारी कर केस के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया.

प्रतापगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजावा में छापेमारी कर केस के एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजावा निवासी अजय कुमार यादव के खिलाफ प्रतापगंज थाना में केस दर्ज है. इसमें वह पिछले दो साल से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिली कि आरोपित अपने घर में है. इसके बाद पुलिस मिरजावा पहुंच कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >