ठनका गिरने से बाबा गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर का गुबंद क्षतिग्रस्त

ग्रामीणों ने की विशेष पूजा अर्चना

– ग्रामीणों ने की विशेष पूजा अर्चना सुपौल. सदर प्रखंड अंतर्गत जगतपुर गांव स्थित प्राचीन बाबा गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बुधवार की देर रात आकाशीय बिजली गिरने से मंदिर का ऊपरी गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया. घटना इतनी भीषण थी कि आसपास के घरों की दीवारें तक हिल गई. स्थानीय निवासी संतोष मल्लिक, गोविंद झा, पंडित शिवू झा, राजू दत्त, पवन स्वर्णकार, शिव नारायणन चौधरी, साहेब झा, मूंगालाल साह, लड्डन वर्मा व प्रकाश झा ने बताया कि बिजली का झटका बेहद तेज था. लेकिन बाबा महादेव की कृपा से किसी व्यक्ति को कोई हानि नहीं पहुंची. कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है, बल्कि एक बार फिर बाबा गंगेश्वर नाथ महादेव ने अपने भक्तों और गांव वासियों की रक्षा की है. सभी ने इसे दिव्य चमत्कार बताया और कहा कि मंदिर में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आकर कामना करता है. उसकी मनोकामना पूरी होती है. घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की. बाबा महादेव से गांव की रक्षा की प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >