बिहार अधिकार यात्रा के दौरान 19 को छातापुर आएंगे तेजस्वी

कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

– रविवार को कार्यक्रम स्थल का एमएलसी ने लिया जायजा – कर्पूरी सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक छातापुर. बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार अधिकार यात्रा के क्रम में 19 सितंबर को छातापुर पहुंच रहे हैं. पेट्रोल पंप से दक्षिण डहरिया स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्री यादव एक महती सभा को संबोधित करेंगे. कोशी क्षेत्र के एमएलसी सह कार्यक्रम प्रभारी डॉ अजय कुमार सिंह रविवार को छातापुर पहुंचे और कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारी का जायजा लिया. मौके पर राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार, ई विद्याभूषण, पूर्व प्रत्याशी डॉ विपीन कुमार सिंह, शकील अहमद, जहूर आलम, छातापुर प्रखंड अध्यक्ष मो हसन अंसारी, बसंतपुर प्रखंड अध्यक्ष मो शमशेर आलम, वरिष्ठ नेता उदित नारायण यादव, प्रमोद कुमार यादव, सरोज कुमार यादव सहित कई नेता मौजूद थे. जायजा लेने के क्रम में एमएलसी ने आयोजनकर्ता डॉ सिंह से चल रही तैयारियों से अवगत हुए और आवश्यक कई दिशा निर्देश दिया. इससे पूर्व एमएलसी सह कार्यक्रम प्रभारी ने संतमत योगाश्रम के समीप कर्पूरी सभागार में आयोजन को लेकर आवश्यक बैठक की. बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर आयोजन को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया गया. एमएलसी ने बताया कि पूरे बिहार में जो बदलाव की बयार बह रही है नेता प्रतिपक्ष की यह अधिकार यात्रा उसी की कड़ी है. भूमि सर्वे एवं राजस्व महाअभियान में खुले तौर पर भ्रष्टाचार हो रहा है और भूस्वामी आर्थिक शोषण के शिकार हैं. शासन प्रशासन द्वारा लोगों के अधिकार छीने जा रहे हैं. कहा कि यह यात्रा लोगों की मांग पर है और तेजस्वी जी लोगों को जगाने के लिए आ रहे हैं. डॉ विपीन कुमार ने कहा कि पेट्रोल पंप से दक्षिण डहरिया स्थित मैदान में 19 सितंबर को सुबह नौ बजे प्रतिपक्ष के नेता पहुंचेंगे. तैयारी अंतिम चरण में है और हजारों की तादाद में लोग तेजस्वी प्रसाद यादव को सुनने को उत्सुक हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >