अगलगी पीड़ित परिवारों को शिक्षिका ने की मदद

शिक्षिका बबीता कुमारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के बनैनिया पंचायत के विस्थापित बस्ती में शनिवार की रात अचानक आग लगने से वार्ड नंबर 10 और 12 में एक दर्जन से अधिक परिवारों के घर जल गए. रविवार को इस घटना के बाद शिक्षिका बबीता कुमारी ने पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया. बबीता कुमारी ने आग से प्रभावित परिवारों के बीच चूड़ा, मुढ़ी और शक्कर का पैकेट वितरित किया, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है. प्रशासन और सामाजिक स्तर पर इन परिवारों का भरपूर सहयोग किया जाएगा. इस मौके पर अग्नि पीड़ित परिवार के सदस्य मो नूरुल हुदा, मो गुलाम रसूल, मो अली शेर, मो फिरोज, बीबी जामुल, शबाना खातून, बीबी फातिमा, रुबीना खातून, बीबी समझनी खातून सहित वार्ड नंबर 10 और 12 के अन्य लोग भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >