संदेहास्पद स्थिति में नाबालिग की मौत

अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि परिजन मृत अवस्था में इसे लेकर अस्पताल आए थे. मृतका के गले में निशान पाया गया है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के पतरघट्टी वार्ड नंबर 05 में रविवार की दोपहर एक नाबालिग लड़की की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मो रईस की 17 वर्षीय पुत्री सजदा प्रवीण चक्कर खाकर आंगन में गिर पड़ी. जिसके बाद परिजन उसे त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल इलाज के लिए ले गये. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उमेश कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने बताया कि परिजन मृत अवस्था में इसे लेकर अस्पताल आए थे. मृतका के गले में निशान पाया गया है. बताया कि यह आत्महत्या जैसा प्रतीत हो रहा है. परिजन मृतका को अस्पताल से लेकर वापस घर चले गये. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि इस घटना के संबंध में उन्हें ना तो हॉस्पिटल से सूचना मिली हैं और ना ही परिजनों के द्वारा आवेदन दिया गया है. जानकारी मिलने के उपरांत जांच की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >