किशनपुर. किसनपुर थाना अंतर्गत किसनपुर पिपरा मुख्य पथ के सिंगिआवन गांव से पश्चिम बाबू साहब बायोफ्यूल पेट्रोल पंप पर गुरुवार को डीजल निकालने के दौरान अचानक टैंकर में लगी आग लग गयी, जिससे अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया. मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीण के अनुसार पेट्रोल पंप कर्मी द्वारा डीजल निकाला जा रहा था. उसी क्रम में अचानक आग लग गयी. जैसे ही आग लगने कि सूचना मिली कि आसपास के ग्रामीण में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. डीजल टैंकर में आग लगने के कारण आसपास के लोग भी नजदीक जाने से डर रहे थे. स्थानीय लोगों द्वारा इस बात की सूचना किशनपुर थाना को दिया गया. थाना में मौजूद अग्निशामक वाहन को मौके पर भेजा गया, लेकिन उसमें पानी से आग बूझने के जगह अचानक बढ़ने ही लगा. थानाध्यक्ष के सूचना पर पहुंची सुपौल से अग्निशामक की टीम ने आग को थर्मोकोल गैस से बुझाया. तब लोगों ने राहत कि सांस ली. स्थानीय लोगों को डर था कि टैंकर ब्लास्ट किया तो आसपास के गांव में भी आग फैल सकता है. इसलिए लोग आनन-फानन में अपने घरों को बचाने के लिए पानी जमा करने की तैयारी करने लगे. इस बाबत थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि आग किस कारण से लगी. अभी पता नहीं चला है. जांच की जा रही है.
बायोफ्यूल पेट्रोल पंप पर टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी

बायोफ्यूल पेट्रोल पंप पर टैंकर में लगी आग, मची अफरा-तफरी
Copied link
डीजल टैंकर में आग लगने के कारण आसपास के लोग भी नजदीक जाने से डर रहे थे