छातापुर. मुख्यालय स्थित सुरपत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में डेढ़ दशक बाद लिपिक की नियुक्ति हुई है. बिहार राज्य लिपिक संवर्ग में चयनित शशि कुमार ने विद्यालय में योगदान दिया और अपना कार्यभार संभाल लिया है. तत्कालीन लिपिक दिलीप मोदी की सेवानिवृति के बाद से विद्यालय में लिपिक का पद रिक्त था. पदस्थापित शिक्षक ही वर्षों से किसी तरह इस पद के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे. एचएम गुरुचरण पासवान ने बताया कि लिपिक नहीं रहने के कारण विद्यालय में कार्यालयी कार्य में भारी परेशानी हो रही थी. विद्यालय में करीब तीन हजार छात्रों का नामांकन है. जिन्हें लिपिक के अभाव में आवश्यक कार्यों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था. बीते गुरुवार को लिपिक शशि कुमार ने योगदान लिया है. उनके कार्यभार संभालने के बाद अब विद्यालय के कामकाज में काफी सहूलियत हो सकेगी. वहीं लिपिक शशि कुमार के अनुसार उनकी नियुक्ति उसके पिता व उमवि उधमपुर के एचएम भरथ ऋषिदेव की मृत्यु उपरांत अनुकंपा के आधार पर हुई है. कोरोना काल में कर्तव्य के दौरान उनके पिता की मौत हो गई थी. बिहार राज्य लिपिक संवर्ग में डीइओ सुपौल के द्वारा उनकी नियुक्ति की गई है. उन्होंने जुलॉजी से एमएससी की पढ़ाई पूरी की और अभी भी अध्ययनरत हैं. बताया कि विभागीय एवं विद्यालय प्रबंधन के उद्देश्य के अनुरूप वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे. मौके पर मुखिया शालीग्राम ऋषिदेव, मो मुश्ताक, बबलू ऋषिदेव, कैलाश कुमार ऋषिदेव के अलावे कई शिक्षक मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
