सुपौल. बेगूसराय में आयोजित राज्य स्तरीय हेमन ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपौल के दिवाकर झा ने शानदार शतकीय पारी खेली. दिवाकर के इस प्रदर्शन से जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहौल है. मालूम हो कि सोमवार को बेगूसराय खेल मैदान में सहरसा बनाम सुपौल के बीच क्रिकेट मैच खेला गया. जिसमें सहरसा की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 310 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जिसमें सुपौल के स्टार प्लेयर दिवाकर झा ने 10 ओवर में 66 रन देकर तीन विकेट हासिल किये. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम ने दो ओवर शेष रहते हुए तीन विकेट से मैच जीत लिया. सुपौल की ओर से हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए दिवाकर झा ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौका एवं एक छक्का की मदद से 102 रनों की अभीजीत पारी खेली. जबकि जयवर्द्धन ने टीम को जिताने ने 57 रनों का अहम योगदान दिया. दिवाकर के इस हरफनमौला परफॉर्मेंस के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
