कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के निर्मली पंचायत स्थित वार्ड नंबर 1 निवासी पवन साह की बेटी अंशु कुमारी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को पटना में सम्मानित किया गया. अंशु ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. अंशु चीन के ताइपे में आयोजित रग्बी चैंपियनशिप में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत कर लाई. वहीं राजगीर में आयोजित प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया. वर्तमान में अभी भारतीय रग्बी टीम की कप्तान है. महिला दिवस के शुभ अवसर पर पटना के 24 एम स्ट्रैड रोड राजवंशी नगर में राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा, सासाराम विधायक स्नेहलता कुशवाहा और महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुद ने अंशु कुमारी को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया. अंशु कुमारी जैसी बेटियां न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को अपनी कामयाबी का मिसाल कायम कर रही है.
सुपौल की बेटी अंशु कुमारी को मिला सम्मान
अंशु ने अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है
